मौ में आम आदमी पार्टी की जनसभा आयोजित

भिण्ड, 28 मई। आम आदमी पार्टी की जनसभा शनिवार को कृषि उपज मण्डी मौ में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी महिला विंग मप्र की प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर एवं अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में एससी विंग प्रदेश अध्यक्ष के वरुण अम्बेडकर, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम लोधी, प्रदेश सचिव सत्येन्द्र सिंह भदौरिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी एवं आयोजन व संचालन लोकसभा संयुक्त सचिव यशवंत पटवारी ने किया।
मुख्य अतिथि मनीक्षा सिंह तोमर ने कहा कि गोहद में अभी तक कांग्रेस और भाजपा के बड़े-बड़े नेता पानी की समस्या हल नहीं कर पाए। लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि किसानों की समस्यायों पर भाजपा सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
यूथ विंग अध्यक्ष विक्रम लोधी ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। एससी विंग के अध्यक्ष वरुण अम्बेडकर ने कहा कि समूचे प्रदेश में दलितों, पिछड़ों के साथ न्याय नहीं हो रहा है, आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और बिजली नि:शुल्क देगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब सरकार के मॉडल पर मध्य प्रदेश में काम किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त भारत चाहती है और हम सब मिलकर आप की सरकार बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, उन्होंने सभी अतिथियों और उपस्थिति जन समुदाय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कई समाजसेवियों एवं दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी में आस्था रखते हुए सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों का जिलाध्यक्ष अरविन्द जोशी एवं वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का पट्टा एवं टोपी पहनाकर सदस्यता दिलाई। जिसमें हसीन खान, तेजसिंह राठौर, राजेश यादव, दलवीर बाथम, जसवंत सिंह, मुन्नालाल यादव, गोविन्द सिंह, अजय पवैया, ख्यालीराम, सुनील बाल्मीकि, अजय मिश्रा, बंटी बौद्ध, मलखान सिंह बाल्मीकि, अमित यादव, बच्चीलाल शाक्य, रामू प्रजापति आदि ने आम आदमी की सदस्यता ग्रहण की।
इससे पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि मनीक्षा सिंह तोमर, अतिविशिष्ट अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कुछ साथियों ने अतिथियों को दो बड़ी मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में यशवंत पटवारी, लेखाराम मिस्त्री, सत्येन्द्र सिंह बरैया, शुभम यादव, जगदीश राठौर, राकेश इंदौरिया, रामपाल सिंह कुशवाहा, संजय माहौर, मयंक यादव, शंकरदयाल गोयल, पुष्पेन्द्र सिंह गोयल, बंटी सिंह गुर्जर, मुन्ना कुशवाहा, पर्वत कुशवाहा, जयसिंह कुशवाहा, सूबेदार मेजर अंतराम प्रजापति, सरदार सुरेन्द्र सिंह ढिल्लो ने स्वागत किया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।