अनुज मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 19 मई। मीडिया फेडरेशन ऑफ इण्डिया के जिलाध्यक्ष अजय तोमर ने फूफ के संवाददाता अनुज दीक्षित को फेडरेशन का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्ति है।
अपनी नियुक्ति पर अनुज दीक्षित ने कहा कि किसी मुद्दे पर लोगों की आम राय जानने और बहस के शक्तिशाली उपकरण के रूप में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। एक जीवत, स्वतंत्र और आलोचनात्मक समाचार मीडिया के बिना एक जीवत लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती है। स्वतंत्र मीडिया न केवल सार्वजनिक महत्त्व के समाचार और विचारों को प्रसारित करता है, बल्कि एक प्रहरी के रूप में भी काम करता है। यह राज्य के प्रमुख अंगों और संस्थानों के कामकाज की निगरानी, जांच और आलोचना करता है सार्वजनिक कार्यालय के पदाधिकारियों के प्रदर्शन का मूल्याकन करते हुए उनकी जवाबदेहिता सुनिश्चित करता है एक स्वतंत्र न्यूज मीडिया जिसमें समाचार पत्र, पत्रिका, टेलीविजन रेडियो, ऑनलाइन समाचार पोर्टल एवं डिजिटल समाचार प्लेटफॉर्म जैसे नए मीडिया शामिल है, लोकतंत्र की लंबी और कठिन यात्रा के अभिन्न अंग रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष विष्णु तोमर ने नवनिर्वाचित सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि मीडिया जनता की धारणा को आकार देने, सार्वजनिक बहस के एजेंडे को स्थापित करने और समाज, राजनीति अर्थव्यवस्था, संस्कृति एवं शासन पर इसके व्यापक प्रभाव को स्थापित करने में एक प्रभावशाली भूमिका निभाता है। न्यूज मीडिया और पत्रकारिता की लोकतांत्रिक समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।