मुख्यमंत्री चौहान ने सपत्नी रावतपुरा में की रामलला की पूजा-अर्चना
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर स्वागत कर की अगवानी
भिण्ड, 14 मई। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ रविवार को लहार क्षेत्र के रावतपुरा धाम पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका हेलीपेड पर स्वागत कर अगवानी की। मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने रावतपुरा महंत रविशंकर महाराज से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए 200 पार सीटों में लहर का भी योगदान हो, इसके लिए हम सब कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर भाजपा को जिताने का संकल्प लेकर एकजुट होकर कार्य करें और लहर से भाजपा का विधायक बने इसके लिए हम एक लक्ष्य को लेकर अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण में ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएं। कार्यकर्ता ही हमारे लिए सर्वोपरि है, जिनका मान और सम्मान हमेशा बनाए रखूंगा।
मुख्यमंत्री चौहान की अगवानी करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू, पूर्व विधायकगण नरेन्द्र सिंह कुशवाह, रसाल सिंह, प्रसाद महंत, राकेश शुक्ला, रणवीर जाटव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश दुबे, रोमेश महंत, अशोक चौधरी, अम्बरीश शर्मा गुड्डू, विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हृदेश सिंह राजावत, कोकसिंह चौहान, लहार के पूर्व नप अध्यक्ष रामकुमार महाते, मिहोना के पूर्व नप अध्यक्ष संतोष बौहरे, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल, योगेन्द्र सिंह पप्पू, मण्डल अध्यक्षद्वय विकास बौहरे, दीपक सिंह राजावत, जिला पंचायत सदस्य शशि भारद्वाज, जबर सिंह कुशवाह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री, संस्कृत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव नायक एडवोकेट, जिला मंत्री उपेन्द्र राजौरिया, शिवप्रताप सिंह राजावत, भाजयुमो के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष नीलम शर्मा, राकेश महाते, अनूप त्यागी, कुलदीप कौरव, देवेन्द्र उपाध्याय, संजीव चौधरी, विनय शर्मा, हरीबाबू शर्मा निराला, अजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भास्कर, पूर्व नप उपाध्यक्ष अंजनी कुरचनिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।