नर सेवा ही नारायण सेवा है : प्रो. अली

वृद्ध आश्रम पर मनाई पुण्यतिथि

भिण्ड, 11 मई। हम फाउण्डेशन सिटी शाखा एवं विवेकानंद शाखा के सदस्यों ने गुरुवार को वृद्ध आश्रम पहुंचकर डॉ. मानसी कृष्णानी की माताजी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों को फल और खाना के पैकेट वितरित किए। कार्यक्रम में हम फाउण्डेशन भारत के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेश सक्सेना, जिला महामंत्री विपुल सेठ, विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव विजय चौधरी, नोसीन हुसैन, शिवम श्रीवास्तव, अशोक यादव, रीषिता कृष्णानी, अक्षता राव आदि उपस्थित थे।
पुण्यतिथि के अवसर पर प्रो. इकबाल अली ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, जिसे हर मानव जाति को स्वीकार करनी चाहिए, साथ ही वृद्धाश्रम, अनाथालय जैसे पावन स्थानों पर अधिक से अधिक लोगों को बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए, जिससे मानव जीवन जीना सार्थक हो जाता है। अपनी मां की पुण्यतिथि पर डॉ. मानसी कृष्णानी ने बताया कि बुजुर्गों, गरीबों, बेसहारा व असहाय लोगों की मदद करने से आत्मिक शांति का अनुभव होता है, हम सभी लोगों को ऐसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों को भोजन कराया गया।