गोहद में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन संपन्न

जहां यज्ञ होता है वहां देवताओं का वास होता है

भिण्ड, 12 अप्रैल। गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ गोहद द्वारा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 16 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। किला रोड पुरानी कचहरी के पीछे खेल मैदान पर आयोजित होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज, श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामभूषण दास महाराज के कर कमलों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
यहां उपस्थित गायत्री परिवार के महिला पुरुषों को आशीष वचन देते हुए महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज ने कहा कि भगवान ने भी सर्वप्रथम यज्ञ के बारे में ही उल्लेख किया है। गायत्री मंत्र में 24 अक्षर हैं, इसमें सभी देवताओं का स्मरण होता है, अगर सूर्य आगमन व सूर्यास्त से 36 मिनट पहले गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो जुबान से सत्य निकलता है और ऐसा व्यक्ति बरदान देने का हकदार होता है।
महामण्डलेश्वर श्री रामभूषण दास महाराज ने कहा कि कि हमें धन बैंकों में जमा न करते हुए धर्म मे लगाना चाहिए, जिससे धन की कई गुना बृद्धि होती है, गायत्री आराध्य देवी हैं, वेद माता है। उन्होंने कहा कि वेद माता का जाप न करने से ब्राह्मत्व समाप्त हो जाता है। इस अवसर पर मुरारीलाल मुदगल, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, रामकुमार गोड़, रामहेत कुशवाह, सुभाष सिंघल, प्रवीण गुप्ता, यजवेन्द्र श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश सेंगर, टिंकू सिकरवार, शिवम मुदगल, बंता राइन, योशेन्द्र भदौरिया, छोटू तोमर, श्रीमती रजनी गांगिल, गीता पहाडिय़ा, गीता देगरे, मीरा कुशवाह, मीरा गुप्ता, राधा पुरविया, सुलेखा सिंघल, गुनगुन गुप्ता, सुमन शर्मा आदि उपस्थित थे।