राहुल यादव समाजवादी पार्टी अकोड़ा के नगर अध्यक्ष मनोनीत

भिण्ड, 12 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल की अनुमति से भिण्ड जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने राहुल यादव बंगला थोक अकोड़ा को समाजवादी पार्टी का नगर अध्यक्ष अकोड़ा मनोनीत किया है।
राहुल यादव ने अपने मनोयन पर कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। यादव को नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में जिला महासचिव अशोक डण्डोतिया, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुर्जर, दीपक यादव, राधामोहन सिंह, सूरज बघेल, विकास यादव, सहदेव नरवरिया, सतेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह आदि प्रमुख हैं।