हम फाउण्डेश के प्रो. शर्मा प्रांतीय महासचिव, शैलेश बने संगठन मंत्री

भिण्ड, 10 अप्रैल। हम फाउण्डेशन भारत की रविवार को ग्वालियर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकांत चौधरी की अनुशंसा एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश महामंत्री प्रशासन दिनेश शुक्ला एवं प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद समाधिया की सहमति से हम फाउण्डेशन मध्य भारत प्रांत का प्रो. रामानंद शर्मा को पुन: महासचिव और शैलेष सक्सेना को संगठन मंत्री बनाया गया। इनके मनोनयन पर संरक्षक एडवोकेट महेन्द्र चौधरी, हरिदत्त सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष डॉ. सुमित्रा भदौरिया, जिला महामंत्री विपुल सेठ, शाखा अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव विजय चौधरी, नोसीन हुसैन, मनदीप सिंह, शिवम श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।