महिलाओं के प्रति भाजपा गंदी मानसिकता रखती है : कल्पना मिश्रा

महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव ने कैलाश विजयवर्गीय बयान की निंदी की

भिण्ड, 08 अप्रैल। मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कल्पना मिश्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के लड़कियों के पहनावे पर दिए बयान की घोर निंदा की है।
महिला कांग्रेस की महासचिव कल्पना मिश्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों पर दिए आपत्तिजनक बयान ‘भगवान ने इतना अच्छा शरीर दिया है पर ये लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनती हैं कि वो शूर्पणखा लगती हैं’ इस बयान पर अपनी सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति भाजपा गंदी मानसिकता रखती है, क्या अब भाजपा ही तय करेगी कि महिलाएं क्या पहनेगीं क्या नहीं। इनको अपनी नजर बदलनी चहिए। पहले भी हमारी वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी के बारे में कहा था कि वो शूर्पणखा कि तरह हसती हैं। भाजपा के नागालैंड के मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं के एक कार्यक्रम में कहते हैं कि ‘वैसे तो मैं एक सख्त लौंडा हूं पर यहां आकर पिघल गया हूं’ भाजपा के नेता महिलाओं के प्रति इस तरह की गंदी मानसिकता के तहत बयानबाजी करते हैं और भारतीय जनता पार्टी ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करने की बजाय इनको प्रोत्साहन देती है। मैं विजवर्गीय के बयान की घोर निंदा करती हूं।