भाजपा की विजय संकल्प पद यात्रा का दबोह में हुआ स्वागत

भिण्ड, 02 मार्च। लहार विजय संकल्प यात्रा का रविवार को दबोह नगर में प्रवेश हुआ, जिसका लोगों ने ऐतिहासिक स्वागत किया।
यहां बता दें कि लहार विजय संकल्प पद यात्रा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत ने मां रणकौशला के मन्दिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद यात्रा दबोह के लिए निकली। जैसे जैसे पद यात्रा आगे बढ़ रही थी वैसे ही कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ रहा था। आगे आगे डीजे पर देशभक्ति गीत के साथ-साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के भाषण भी चल रहे थे। पद यात्रा में हजारों की संख्या में चल रहे कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, हर हर मोदी, घर घर मोदी, लहार का नेता कैसा हो रोमेश भैया जैशा हो के गगन भेदी नारो से पूरा नगर भाजपा मय हो गया। इस पद यात्रा ने जैसे ही दबोह की सीमा में प्रवेश किया तो नगर वासियों ने यात्रा का आत्मीयता से स्वागत कर रोमेश महंत का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा नगर के कौच रोड, दुग्ध डेरी, बस स्टैण्ड, गणेश चौक, चौक मुहल्ला, हरिजन गली, यादव गली, पतारा मुहल्ला, गायत्री मोहल्ला, कुरचानिया मुहल्ला होते हुए समाप्त हुई। इस बीच भाजपा के पार्षद लालता कुशवाह ने यात्रा का जबरदस्त स्वागत किया, वहीं बस स्टैण्ड पर भाजपा नेता केशव विजपुरिया ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा की विजय यात्रा जिस गली, मोहल्ले से गुजरी लोगों ने अपने पलके बिछाकर रोमेश महंत को गले लगाया, नगर वासियों के आत्मीय स्वागत से भाजपा नेता रोमेश महंत भाव विभोर हो गए।

पद यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मथुरा महंत, शिवराज यादव, भगवान नायक, राजेन्द्र उदैनिया, शशांक बुधौलिया, अनिल दुबे, अरविंदर विजपुरिया, ब्रजेन्द्र गुर्जर, राजू पटेल, राजेन्द्र यादव, गुलाब कुशवाह आदि नेता उपस्थित रहे।
कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
मां रहकोला मन्दिर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत के समक्ष कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। महंत ने उनको भाजपा की पट्टिका पहना कर गले लगाकर उनका स्वागत किया।