बंदूक की नोक पर गार्ड ने किया रेप,  मॉल के चेंजिंग रुम में दिया वारदात को अंजाम

मुरादाबाद| त्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महिला के साथ दुष्कर्म कोई और नहीं मॉल के ही सिक्योरिटी गॉर्ड ने अपनी बंदूक के दम पर किया है। महिला के साथ इस जघन्य वारदात में मॉल का सुपरवाइजर और एक अन्य सहकर्मी भी शामिल था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला जब अपनी ड्यूटी खत्म कर चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी. उसी दौरान सिक्योरिटी गार्ड अंदर घुस गया। महिला के विरोध करने पर उसने अपनी बंदूक से उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।  मॉल के अंदर यह दुष्कर्म की वारदात की घटना 27 फरवरी की है. दुष्कर्म की वारदात के बाद से महिला ने काम पर जाना बंद कर दिया था। वह अवसाद में चली गई थी. वह घर पर किसी से बात नहीं करती थी. पति के लाख पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया. वहीं, अब पीड़ित महिला ने हिम्मत कर पति के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने ने सिक्योरिटी गार्ड समेत 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाने के एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह जघन्य वारदात 27 फरवरी की है. जब विवाहित महिला अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद चेंजिंग रूम में गई थी. तब उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।