आलोक अध्यक्ष, जेपी सचिव एवं गजेन्द्र बने कोषाध्यक्ष
भिण्ड, 25 मार्च। भारत विकास परिषद शाखा भिण्ड का आगामी सत्र 2023-24 के लिए वार्षिक निर्वाचन मध्यभारत उत्तर प्रांत द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष ग्वालियर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसमें आगामी सत्र हेतु सर्व सहमति से परिषद के संस्थापक सदस्य आलोक दैपुरिया को शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही परिषद के महत्वपूर्ण स्तंभ व राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे स्व. डॉ. श्याम बिहारी शर्मा के पुत्र जयप्रकाश शर्मा को शाखा सचिव का दायित्व सौंपा गया तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व हेतु गजेन्द्र शर्मा को मनोनीत किया गया।
निर्वाचन कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव सुधीर अग्रवाल, डॉ. हिमांशु बंसल, कमलेश साथिया, दिलीप कुशवाह, मनोज दीक्षित, श्रवण पाठक, शैलेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, डॉ. अवधेश सोनी, डॉ. वरुण शर्मा, धीरज द्विवेदी, अंशु शर्मा, विवेक शर्मा, प्रतीक मिश्रा, वीरेन्द्र जोशी, अजय बसेडिय़ा, अनिल शर्मा, सुरेश बरुआ, प्रदीप सोनी, सुखराम भारद्वाज, धर्मवीर सिंह, राजमणि शर्मा, रविकांत शर्मा, मोहित दीक्षित, अवधेश दैपुरिया, धीरज शुक्ला, रामवीर परिहार, डॉ. साकार तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से परिषद के नवनियुक्त अधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।