कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव त्रिपाठी आज भिण्ड में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में होंगे शामिल

भिण्ड, 01 मार्च। अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव और मप्र के सह प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी दो मार्च को भिण्ड में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने बताया कि सुधांशु त्रिपाठी दोपहर 12 बजे भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऊमरी सर्किल में ग्राम पाण्डरी में आएंगे और कार्यकर्ताओ के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा सहित तमाम वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे।