भारतीय जनता पार्टी मण्डल दबोह की कामकाजी बैठक आयोजित

प्रथम नगर आगमन पर जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

भिण्ड, 03 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक दबोह नगर के विश्राम गृह पर गत गुरुवार को आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, विशिष्ट अथती भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा के धर्मेन्द्र गुर्जर, वरिष्ठ नेता रामप्रकाश तिवारी, हृदेश शर्मा, उपेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र उपाध्याय ने की। जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ नें कूल माला पहनाकर एवं शॉल श्रीफल भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि की भारतीय जनता पार्टी आज देश की पहले नंबर की पार्टी बन गई है, यह संभव हो सका है कार्यकर्ता की दम से। भाजपा की मंशा रही है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास हो, केन्द्र सरकार ने इतनी सारी योजनाएं संचालित की हैं कि हर व्यक्ति को उनका लाभ मिल रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य यही था कि प्रधानमंत्री द्वारा जो कार्यक्रम टेलीबीजन के माध्यम सें दिखाए जा रहे हैं, उन्हें कार्यकर्ता प्रमुखता से देखें, सुनें और उन कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाएं और शासन की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिलाएं। लहार विधानसभा में दुर्भाग्य बस भाजापा लगातार 35 वर्षों हार रही है। उसका कारण आपसी मतभेद होना है, लेकन यह भी हकीकत है कि कार्यकर्ता अगर ठान ले तो निश्चित रूप सें कमल खिल जाएगा। आप लोग निश्चिंत रहें, आगामी 2024 में भाजापा लहार से चुनाव जीतेगी। बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष कप्तान सिंह कौरव, मण्डल महामंत्री रावसहाव गुर्जर, रविन्द्र चिकवा, केशव गुप्ता, रामलोचन शर्मा, दीवान सिंह कौरव, लालता कुशवाह, राकेश यादव, संजीव यादव, राममोहन मुदगिल, घनश्याम दोहरे, शिब्बीर गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, जितेन्द्र यादव, अरविन्द बिजपुरिया, अमन गोस्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।