गायत्री प्रज्ञा पीठ पर मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार

भिण्ड, 26 जनवरी। गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड पर गुरुवार को बसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रज्ञा पीठ के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।