मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय का आयोजन बौरेश्वरधाम में आज

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया होंगे मुख्य अतिथि

भिण्ड, 14 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशाक्तिकरण विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय के आयोजन 15 जनवरी रविवार को सुबह नौ बजे से बौरेश्वरधाम ग्राम दुल्हागन में किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती संध्या राय करेंगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, जनपद पंचायत अटेर अध्यक्ष श्रीमती कमला-श्रीनारायण शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती गीता-दशरथ यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।