शुक्ला भारत जोड़ो यात्रा व गांधी चौपाल अभियान के जिला समन्वयक व मेहगांव के प्रभारी बने

भिण्ड, 05 नवम्बर। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख चेयर पर्सन श्रीमती सोनिया गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडग़े की सहमति से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जेपी अग्रवाल, सुधांशु त्रिपाठी, जीपी मित्तल के मार्गदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह की अनुशंसा पर भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी पीसी शर्मा व गांधी चौपाल अभियान के प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता ने जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड के पूर्व सचिव, मप्र किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला को कांग्रेस पार्टी में उनकी 35 वर्ष से निष्ठा, लगन, मेहनत, पदयात्रा में आंदोलन को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा व गांधी चौपाल अभियान का भिण्ड जिला समन्वयक व मेहगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है।
अपने मनोनयन पर शुक्ला ने राष्ट्रीय, प्रांतीय, क्षेत्रीय, स्थानीय सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं का हृदय से कृतज्ञ आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि सभी कांग्रेसजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में पांच नवंबर से प्रारंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हों, इसके अलावा जहां विश्राम हो उसे गांधी चौपाल का रूप दिया जाए। इस तरह से दोनों कार्यक्रमों को पूरे जोश उत्साह के साथ सभी कांग्रेसजन सद्भावना पूर्वक सफल बनाएं।