नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मौ में किया स्वागत

भिण्ड, 31 अक्टूबर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के मौ मण्डल में प्रथम आगमन पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह और उनकी टीम ने मौ नगर में दर्जन भर स्थानों पर भव्य स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में देवलाल यादव, प्रकाशचंद जैन, सरनाम गुर्जर, बलवंत कुशवाह आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम में  भिण्ड-दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सरनाम सिंह गुर्जर, रघुवीर पवैया, फरेन्द्र सिंह सिकरवार,  किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पर्वत सिंह जादौन, महेन्द्र परिहार, राम यादव, रामअख्तयार गुर्जर, रामू कुशवाह, सतीष परिहार, सोनू खान, पप्पन यादव, शिशुपाल यादव, कोमल यादव, आगम जैन, नरेन्द्र कुशवाह, राजीव जैन, मेहबूब खान, अवधेश श्रीवास, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, पंकज कुशवाह, दिलीप कुशवाह, अजय झा, सुल्तान मौर्य, राजू मिश्रा, सूरज खटीक, रामकुमार जादौन, चतुर सिंह कुशवाह, राजू कुशवाह, रामनरेश कुशवाह, संतोष यादव, रघुराज गुर्जर, रामकेश गुर्जर, बबली यादव, धर्मेन्द्र राणा, सुरेश छारी, डॉ. बेताल गौड़, विजय सिंह जाटव, अरुण बाल्मीकि, संतोष खटीक, गनेशराम जाटव, पूरन गोयल, रामनिवास परिहार, आकाश शाक्य, अभिषेक जाटव, सोनू गोयल, महाराज सिंह जाटव, रायसिंह जाटव, सुनील गोयल, बलबीर गोयल, अजय अग्रवाल, रिंकू जादौन, दिनेश जाटव, उदयवीर धानुक, दीपक खटीक, अनिल शाक्य, दिनेश परिहार आदि प्रमुख हैं।