आदिगौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

विष्णु गौड़ बने प्रदेश अध्यक्ष

भिण्ड, 26 सितम्बर। आदिगौड़ समाज सेवा संगठन की द्वितीय बैठक मालनपुर में आयोजित की गई। जिसमें आदि गौड़ समाज सेवा संगठन द्वारा रायशुमारी से सभी सदस्यों ने मिलकर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में विष्णु गौड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा श्रीकृष्ण गौड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश शर्मा, लायकराम गौड़, अनिल शर्मा, प्रदीप गौड़ को उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र गौड़ को सचिव, उमेश गौड़ को सह सचिव, राजकुमार गौड़ को कोषाध्यक्ष, संतोष गौड़ को सह कोषाध्यक्ष, संतकुमार गौड़ को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश के सदस्यगण राजू गौड़, प्रदीप गौड़, राजकुमार गौड़, श्याम सुंदर गौड़, विक्की गौड़, राजकिशोर, अवधेश गौड़, अरविंद गौड़, गौरव गौड़ आदि उपस्थित रहे।