विद्युत कर्मचारी के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित

भिण्ड, 25 सितम्बर। विद्युत मण्डल कार्यालय आलमपुर में लाईन हेल्पर संविदा कर्मचारी के पद पर पदस्थ मावसिया कुशवाह का गत रोज पूर्व श्योपुर जिले के विजयपुर स्थानांतरण हो गया है। विद्युत कर्मचारी मावसिया कुशवाह के स्थानांतरित होने पर विद्युत वितरण केन्द्र आलमपुर में विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जेई सुनील कुमार त्रिपाठी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने मावसिया कुशवाह को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।
इस अवसर पर जेई त्रिपाठी ने कहा कि मावसिया ने हमेशा जिम्मेदारी के साथ काम किया है। विदित हो कि मावसिया कुशवाह अपनी टीम के साथ विगत कई वर्षों से सिटी फीडर की व्यवस्था सम्हाले हुए थे। किसी भी समय सिटी फीडर या लोगों की घरेलू विद्युत सप्लाई में कोई खराबी आ जाए तो सूचना मिलने पर तत्काल विद्युत सप्लाई ठीक करने के लिए पहुंच जाते थे। लेकिन स्थानांतरण के बाद अब कस्बे के लोगों को उनकी कमी महसूस होगी।