भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में रजरापुरा से गांगेपुरा तक निकाली पदयात्रा

भिण्ड, 10 सितम्बर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में गत शुक्रवार को आलमपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के वार्ड क्र.14 रजरापुरा से गांगेपुरा तक पदयात्रा निकाली। जिसमें कांग्रेस के युवा नेता अनुरुद्ध प्रताप सिंह, कांग्रेस कमेटी लहार के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार मौल्या, रमा चौधरी, नगर परिषद आलमपुर अध्यक्ष मेहताब सिंह कौरव ठेकेदार, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व पार्षद भुवनेश तीतबिलासी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतर सिंह कौरव, बृजलाल कुशवाह पार्षद, बीपी कौरव, अजय मांझी पार्षद, कलीम खान पठान, महेन्द्र प्रताप कौरव, अफजल अली, पुष्पेन्द्र सिंह भदौरिया, अमित भदौरिया, मोनू सविता, योगेश कौरव, उदयवीर सिंह कौरव, नवीन त्रिपाठी, अमन परिहार सहित एक सैकड़ा से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झण्डा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे। गांगेपुरा में पहुंचने के उपरांत एक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसे कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया और देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला।