पन्द्रह हजार घरों में संपर्क कर भाजपा की नीतियों की खोलेंगे पोल

माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक आयोजित, 19 को देंगे धरना

भिण्ड, 07 सितम्बर। देश की भाजपा मोदी सरकार की नीतियों के कारण स्वयं सरकार ने माना है कि 80 करोड़ जनता की आमदनी प्रतिदिन 25 से कम है। ऐसी स्थिति में खाद्य पदार्थों पर जीएसटी पांच प्रतिशत से अधिक लगाना, आम जनता की थाली को खाली करना है। भाजपा सरकार ने आम जनता की रोटी छीनने वाली नीतियों के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी संपूर्ण देश में 14 से 24 सितंबर तक संपूर्ण देश में तहसील जिला मुख्यालय पर विरोध कार्रवाई करेगी। भिण्ड जिला मुख्यालय पर 19 सितंबर को धरना दिया जाएगा जिसके लिए 15 हजार घर परिवारों से संपर्क जोड़कर जिलाधीश कार्यालय का आमंत्रण दिया जाएगा। उक्त धरने को पार्टी राज्य सचिव जसविंदर सिंह संबोधित करेंगे। यह जानकारी माकपा भिण्ड क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में माकपा जिला सचिव ओमप्रकाश बाथम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दी।
इस अवसर पर डॉ. नदीम खान ने बताया कि पांच सितंबर को विनोद सुमन की अध्यक्षता में सर्किट हाउस पर माकपा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें माकपा जिला सचिव मण्डल सदस्य राजेश शर्मा ने कहा पार्टी की सबसे छोटी इकाई ब्रांच की बैठक आयोजित की जा रही है। प्रत्येक ब्रांच 200, 250 परिवारों से संपर्क कर भाजपा सरकारों की नीतियों की पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिलाधीश कहते हैं कि जिले में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध है, तो फिर किसानों को रासायनिक खाद क्यों नहीं मिला रही। रासायनिक खाद की वितरण व्यवस्था ठीक नहीं होने से कालाबाजारी हो रही है। सितंबर अभियान में भाजपा की मोदी शिवराज सरकारों की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेंगे तथा माकपा की जनहितैषी वैकल्पिक नीतियों से जनता को अवगत कराएगी। बैठक में श्रीकृष्ण बाल्मीकि, नरेन्द्र सिंह सेंगर, पान सिंह शाक्य, जनार्दन रेड्डी, गेंदालाल धाकरे, शैलेन्द्र राजोरिया, रामचंद्र सिंह भदौरिया, इसाक खान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।