कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित ग्राम का किया निरीक्षण

भिण्ड, 03 सितम्बर। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बाढ़ प्रभावित ग्राम कोषण की मडैय़न का निरीक्षण कर संयुक्त टीम द्वारा बाढ़ राहत सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ राहत से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, इस हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन एवं राहत कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आने पर सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए।