भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग व तपस्या की वजह से पार्टी क्षितिज तक पहुंची : वीरेन्द्र राणा

 भाजपा का मण्डल कार्यसिमिति प्रशिक्षण सम्पन

गोहद/भिण्ड, 31 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की गोहद नगर की मण्डल कार्यसिमिति का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र राणा व जिला कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यसिमिति की अध्यक्षता विवेक जैन व संचालन महामंत्री आशीष शर्मा ने किया। प्रशिक्षण के छह सत्रों में उद्घाटन सत्र पर भाजपा के इतिहास व विकास पर मुख्य अतिथि वीरेन्द्र राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग व मेहनत की वजह से भाजपा क्षितिज तक पहुंची। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान की वजह से कश्मीर से धारा 370 व 35ए को भाजपा सरकार ने खत्म कर कश्मीर से दो प्रधान दो निशान नहीं चलेंगे का सपना साकार किया।

 

 

दूसरे सत्र में विवेक जैन ने शोक प्रस्ताव रखा और कोरोना महामारी में जिन परिवारों ने अपनो को खोया उनको सात्वना दी व कार्यकर्ताओ ने दो मिनट का मौन रखा। तृतीय सत्र में पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने आत्मनिर्भर मण्डल पर अपने विचार रखे व आत्मनिर्भर मण्डल से आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। चौथे सत्र में मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन ने सेवा की संगठन के तहत भाजपा द्वारा किए गए कार्यों व आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा रखी। पांचवे सत्र में जिला कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने कोविड 19 पर अपने विचार रखे। अंतिम सत्र पर गौरव राज सोनी ने वंदे मातरम गीत गया। प्रशिक्षण का आभार रामप्रसाद कुशवाह ने किया।
कार्यक्रम में सुरेश बोहरे, बृजकिशोर भटेले, महेश पाण्डेय, ओमप्रकाश कुशवाह, राजेन्द्र गुप्ता, नरेश गुप्ता, कालीचरण कुचिया, राम भटेले, रामसिया जाटव, अर्चना शर्मा, भीकम कौशल, सुमन गुप्ता, प्रतिभा सोनी, गुड्डी श्रीवास, संजय झा, संतोष राठौर, संतोष प्रजापति, प्रमोद कामत, धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रदीप भारद्वाज, पिंकी सगर, राजेश नागर, विकास श्रीवास, हरिओम भटेले, दिनेश श्रीवास, दशरथ घुरैया, राकेश गौड़, विनोद माहोर, लाखन सिंह गुर्जर, सौरभ पांडेय, मदन श्रीवास, राजीव व्यास, गिर्राज शर्मा, विद्यराम शेजवार, धर्मेन्द्र दुबे, जुगल सोनी, रिंकू भटेले, रवि बोहरे, थानु गुर्जर, रामकेश कुशवाह, आत्मदास भटनागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।