भाजपा किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष घोषित

भिण्ड, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. दर्शन सिंह एवं पार्टी जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर की सहमति से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है, शेष मण्डल अध्यक्षों की घोषणा अतिशीघ्र की जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया ने बताया कि मछण्ड में जीतेन्द्र सिंह राजावत जीतू, मिहोना में संजीव पाराशर, लहार में अशोक चौधरी, असवार में प्रमोद शर्मा, दबोह में राकेश सिंह यादव, आलमपुर में धीरज कौरव, मेहगांव में सुमित उपाध्याय, गोरमी में विजय कुशवाहा, सोनी में मुन्नासिंह नरवरिया, दंदरौआ में अखिलेश सिंह भदौरिया, रौन में आशाराम सिंह कुशवाह, अमायन में संतोष समाधिया, गोहद नगर में सतीश सिंह सिकरवार, गोहद ग्रामीण में हरविन्द्र कौरव, मालनपुर में हरप्रीति गिल सरदार, चितौरा में रामप्रकाश कटारे, मौ में पर्वत जादौन को मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दैपुरिया ने नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों से कहा कि किसान मोर्चा के संगठनात्मक ताकत को मजबूत करने के लिए बूथ केन्द्रों पर सर्व समाज को साथ लेकर अपने मण्डल की कार्यकारिणी का गठन समय सीमा में कर संगठन को गति प्रदान करें, ताकि पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को पूर्ण बहुमत के साथ विजयश्री मिले और वह जिला पंचायत और जनपदों में बैठ कर अपना नेतृत्व प्रदान कर सकें।