सुंदरलाल बहुगुणा के कदमों पर चलकर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं : राजबल सिंह

गौरी सरोबर पर पांचवें दिन भी जारी रहा धरना

भिण्ड, 22 मई। आधुनिक भारत चिपको आंदोलन के श्रृजेता सुंदरलाल बहुगुणा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों एवं छात्र-छात्राओं ने गौरी सरोवर के किनारे लगे वृक्षों से चिपक कर श्रृद्धांजलि अर्पित की और उनकी रक्षा के लिए कटिबद्ध हुए।
पर्यावरण प्रेमी राजबल सिंह ने बताया कि सुंदरलाल बहुगुणा पर्यावरण प्रेमियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं, इतनी उम्र में भी उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अतुलनीय कदम उठाएं और 17 दिनों तक अनशन पर रहे कई जंगलों की जान बचाने में आपका अद्वितीय योगदान रहा, इसलिए हम सभी उन्हीं के कदमों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। राम राजपुरोहित ने बताया कि हम सभी को मिलकर ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहना चाहिए, अगर यह वृक्ष काटे जाते हैं तो निश्चित ही भिण्ड जिले के पर्यावरण के स्तर का गिरावट आएगी और जिले का ऑक्सीजन लेवल भी कम होगा। वसुंधरा श्रंगार सामाजिक संगठन के अध्यक्ष हरेकृष्ण शर्मा आजाद ने बताया कि आज धरने का पांचवा दिन है, इसमें संत समाज, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभाषक, चिकित्सक, सामाजिक संगठन, प्रबुद्ध जनमानस जुड़ रहा है। अभी तक 500 से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ चुके हैं।
धरने में विक्रांत दीक्षित, नितिन दीक्षित, अभिनव खरे, महेश मिश्रा, राजीव दीक्षित, सतीश राजावत, दानवीर दीक्षित, एडवोकेट आशुतोष शर्मा नंदू, धीरज गुप्ता, रॉकी तोमर, सौम्या गुप्ता, आरती वर्मा, मोहिनी तिवारी, डौली सविता, सोहिनी राजावत, चांदनी प्रजापति, पायल वर्मा, नित्या श्रीवास्तव, खुशी राजावत, शिखा दिबाकर, तनिषा सोनी, सौम्या यादव, श्रृद्धा राजावत, रोहित शिवहरे, अकबर खान, मोहित तिवारी, धर्मवीर, अजय दीक्षित, राहुल सिंह कुशवाह, विजय चौधरी, राघव उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, दीपक मिश्रा, सोनू बघेल, धर्मेन्द्र यादव, अरविंद सोनी, राजेश कुमार शाक्य, कविन्द्र मिश्रा, अरविंद यादव, सेलू सोनी सहित सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी शामिल रहे।