ब्राह्मण सदैव से समाज का अग्रणी और मार्गदर्शक रहा है : सैंथिया

भिण्ड, 04 मई। ब्राह्मण सदैव से समाज का अग्रणी और मार्गदर्शक रहा है और आगे भी रहेगा, इस बात को समझने की आवश्यकता है। भारत ही नहीं विश्व पटल पर ब्राह्मण हमेशा से समाज का पथ प्रदर्शक रहा है। ये बात सात मई को निकालने वाले परशुराम जन्मोत्सव के चल समारोह की तैयारी बैठक के दौरान ग्राम चरथर में ब्रह्मण महासभा के अध्यक्ष भगवान दास सैंथिया ने कही। कार्यक्रम का संचालन विनोद पंडित ने किया।
पं. कुलदीप शास्त्री ने कहा कि वर्तमान में प्रशासनिक विज्ञान, तकनीकी, चिकित्सा, न्याय, ज्योतिष, योग के क्षेत्र में ब्राह्मण अभी भी पूरे विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर अग्रणी भूमिका निर्वाह कर रहा है। इसलिए हमें किसी भी तरह की हीन भावना से दूर रहना होगा और एकजुट होकर सात मई को पूरी ताकत से आकर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। बैठक में बृजेश चौधरी, डॉ. जगदंबा प्रसाद शर्मा, अशोक शर्मा, योगेश सेंथिया, आशाराम कटारे, विनोद जोशी, राधाकृष्ण स्वरूप दैपुरिया, श्यामसुंदर मिश्रा, बृजेश शर्मा, कमलेश दैपुरिया, राधामोहन राजौरिया, जयराम शर्मा, रामविलास शर्मा, सहसराम शर्मा, राधारमण राजौरिया, कृष्णा राजौरिया, पूरन शर्मा, पूरन दीक्षित, ललित दीक्षित, राजेश बसेडिय़ा, विशेश्वर बसेडिय़ा, प्रभाष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।