विहसंत सागर महाराज ससंघ का दुल्होगन में मंगल प्रवेश 25 को

भिण्ड, 22 मार्च। भारत गौरव गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम शिष्य मप्र शासन के राजकीय अतिथि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज, मुनि विश्वसूर्य सागर महाराज ससंघ का ग्राम दुल्हागन में मंगल प्रवेश 25 मार्च को होने जा रहा है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी मनोज जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज उत्तर प्रदेश के कुरावली, मेनपुरी, इटावा, बरही, फूफ होते हुए 25 मार्च को दुल्हागन पहुंचेंगे। जहां 26 से 27 मार्च तक भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्साव कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं 28 मार्च को भिण्ड से विहार करते हुए लावन के पास मुख्यद्वार का शिलान्यास करते हुए अतिशय क्षेत्र बरासों पहुंचेंगे। जहां पर समोशरण वेदी एवं त्रिमूर्ति शिखर शिलान्यास, बड़े बाबा मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का महामष्तिकाभिषेक दो से चार अप्रैल तक होगा। जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज की प्रेरणा से दुल्हागन जैन मन्दिर का जीर्णोद्धार मात्र दो महीने में पूरा हो गया। जहां वेदी का भव्य निर्माण, सौंदर्यीकरण कराकर प्रतिमा विराजमान होगी।