मेवाराम जी अपनी असफलता छुपाने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं : विवेक जैन

भिण्ड, 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी गोहद नगर मण्डल के अध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि विधायक मेवाराम जाटव अपनी असफलता छुपाने के लिए भाजपा पर विकास ना होने देने का आरोप लगा रहे हैं, यह एकदम गलत है। हम विधायक जी से पूछना चाहते है कि पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के समय स्वीकृति कार्य कांग्रेस के कमलनाथ डेढ़ वर्ष में गोहद के लिए स्वीकृत पेयजल योजना का दोबारा टेंडर ही नहीं करा पाई थी। पाप करो आप और दोष भाजपा पर लगाओ। ये घोर आपत्तिजनक व निन्दनीय है। कांग्रेस सरकार बनते ही गोहद के लिए स्वीकृत सभी कार्य पूर्णत: ठप पड़ गए उन्हें क्यो चालू नहीं किए गए और कार्य ना करने वालो पर क्या कार्रवाई की गई, विधायक ने अपने कार्यकाल में गोहद के विकास के लिए क्या क्या कार्य किए और क्या कार्य योजना बनाई, विधायक जी स्पष्ट करें कि किस भाजपा के नेता ने आपको किस विकास कार्य के लिए रोका है नही तो भाजपा नेताओं से माफी मांगे। उन्होंने स्थानीय व्यक्ति होने के नाम पर गोहद की जनता से छल किया और विधायक बनते ही ग्वालियर निवास करने लगे। विधायक जी बाजार वसूली व स्थाई दखल जैसे ठेकों को बार-बार दोहरा रहे हैं, मैं विधायक से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने यह ठेके करवाए ही क्यू? जब जब गोहद की जनता ने भाजपा का विधायक चुना है तब तब भाजपा विधायक ने बाजार वसूली व स्थाई दखल जैसे ठेके होने नही दिए। वर्तमान में मेवाराम जी के विधायक होते हुए यह ठेके उन्होंने क्यू करवाए? विधायक मेवाराम गोहद की जनता से किए गए वादों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं। इसलिए व भारतीय जनता पार्टी पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर अपनी नाकामी छुपाना चाहते है। विधायक ने अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल में बनने वाले पर्चा की रेट बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता की सरकार है और हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कांग्रेस सरकार में चल रहे ट्रांसफर उधोग पर भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार में रोक लगा दी है इस निर्णय को विधायक जी पचा नहीं पा रहे है। विधायक ने किस तरह विकृत मानसिकता के लोगों को अपना सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है यह तो गोहद की जनता जान चुकी है। कांग्रेस नेताओं की कथनी व करनी हमेशा भिन्न रही है। विधायक केवल अपनी नाकामी को छुपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगा रहे है लेकिन गोहद की जनता अब आपके भ्रम में नहीं आने वाली।