बरुआ का लहार नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

भिण्ड, 13 जनवरी। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा शैलेन्द्र बरुआ का लहार नगर में प्रथम बार आगमन पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत का क्रम महाराणा प्रताप चौराहे से लेकर लहार नगर में जगह-जगह उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष पचपेड़ा तिरहा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र सिंह पप्पू, भाजपा मण्डल के नगर महामंत्री दिलीप पाठक, नगर अध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह, संजीव चौधरी, संजीव नायक एडवोकेट, बाबूलाल टैगोर, महामंत्री अनूप त्यागी असवार के अलावा नगर के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। बरुआ लहार नगर के बाद चौरई तिराहा पहुंचे जहां पर चौरई कैथा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद रावतपुरा सरकार मन्दिर पहुंचे जहां पर महाराज जी का आशीर्वाद लिया एवं वहां से भिण्ड के लिए रवाना हो गए।