भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता सड़क दुर्घटना में घायल

भिण्ड, 14 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता अपने निवास स्थान से मॉर्निंग वॉप पर जा रहे थे तभी रास्ते में तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके पैर में गंभीर चोट आई है।
पूर्व नगर अध्यक्ष गुप्ता पैर में फ्रैक्चर आने से तीन जगह से हड्डी टूटना बताया गया है और उन्हें पलस्तर लगा दिया गया है। वह घर पर ही बेड रेस्ट ले रहे हैं, कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर स्वास्थ्य की कामना की। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के समस्त पदाधिकारी एवं स्वयं सेवी संगठनों के कार्यकर्ता, नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व संचालक प्रेम नारायण शर्मा, भाजपा सुभाष मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू एवं सानू शिवहरे ने उनके निवास स्थान भूता बाजार पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली।