नंद के आनंद भयो जय कन्हइया लाल की : पं. रमाकांत

रतवा में श्रीमद् भागवत सप्ताह का छठवां दिन

भिण्ड, 23 नवम्बर। मौ के निकटवर्ती ग्राम रतवा स्थान श्री सीताराम महाराज के स्थान पर मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा के छटवे दिन कथा वाचक पं. रमाकांत व्यास जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन आज हमारे रतवा सीताराम महाराज की तपोभूमि पर बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें जन्मदिन के अवसर पर भजन कीर्तन पर महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भद्र माह में अष्ठमी की रात्रि को हुआ, श्रीकृष्ण ने हमेशा धर्म मार्ग पर चलना एवं धर्म का साथ देने क मार्ग अपनाया। हमें अपने जीवन में भी ऐसा ही कर्म करना चाहिए। रतवा में स्थित सीताराम महाराज पर श्रीमद् भागवत कथा में पुरुषों कि अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा देखने के लिए लालायित रही। कथा श्रोताओं में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती संध्या राय एवं मेहगांव से केपी सिंह भदौरिया के अलावा जनप्रतिनिधि पहुंचे। कथा दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक चली। इस वर्ष श्री सीताराम महाराज के तपोभूमि रतवा में विशाल संख्या में लोग भागवत कथा का रसपान करने रतवा पहुंचे।