– कफ सिरप से बच्चों की मौत का मामला, गांधी प्रतिमा के सामने दी श्रद्धांजलि
भिण्ड, 09 अक्टूबर। छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार की शाम भिण्ड जिला मुख्यालय पर कैण्डल मार्च निकाला। यह मार्च प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया गया। इस दौरान मृत बच्चों को श्रद्धांजलि भी दी गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कैण्डल जलाकर बच्चों की याद में श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का हिस्सा था।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया पिंकी ने कहा कि जिस तरह फर्टिलाइजर कंपनियां अंधाधुंध कमाई कर रही है, उसी तरह दवा कंपनियां भी कर रही हैं, जो आम लोगों और बच्चों के जीवन के लिए खतरनाक है। सरकार की लापरवाही और घूस कोरी के चलते इतनी भयाभय स्थिति निर्मित हुई और कई बच्चों को छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के अन्य जिलों में अपनी जान गंवानी पड़ी। सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती उन्हें या तो स्वास्थ मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उन्हें अपने मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर देना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. राधेश्याम शर्मा, भगवानदास सैंथिया, रेखा भदौरिया, संदीप मिश्रा, अनिल भारद्वाज, संगठन मंत्री ईरशाद अहमद, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, विवेक पचौरी, स्नेहलता जैन, रामहर्ष कुशवाह, एडवोकट चैतन्य शर्मा, पार्षद नानू अरेले, मनीष पुरोहित, काजी अलीमुद्दीन, हलीम पठान, दर्शन सिंह तोमर, पानसिंह सुमन, राकेश शाक्य, हिम्मत सिंह हरिऔध, मोहम्द इरफान, रामजीलाल शारद, संजीव बरुआ, सत्यपाल अंगरैया, राजवीर खन्ना, बकील खान, आनंद शाक्य, सतेन्द्र भदौरिया, राहुल कुशवाह, बलराम जाटव, सुशीला नरवरिया, सीमा शर्मा, भूरे तिवारी, विरेन्द्र यादव, हलीम पठान, रवि यादव सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।