जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं है चंबल की बेटियां

भिण्ड, 29 सितम्बर। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियन शिप में भिण्ड की श्रेया यादव वॉलेंटियर्स के रूप में कार्य कर रही है, भारत में यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में पहली बार हो रही है। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें पूरे विश्व से 100 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें 73 खिलाड़ी मेजवान भारत से है। इस प्रतियोगिता से मिले अनुभव का लाभ आने वाले समय में भिण्ड के सभी खिलाड़ियों को मिलेगा। यह जानकारी किशोरी स्पोर्ट्स क्लब संचालक राधेगोपाल यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि श्रेया यादव किशोरी स्पोर्ट्स क्लब भिण्ड से है, वह एथलेटिक्स के अलावा वाटर स्पोर्ट्स में राष्ट्रीय स्तर की मेड लिस्ट खिलाड़ी है। वर्तमान में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान ग्वालियर में अध्यनरत हैं। श्रेया यादव की इस कामयाबी पर पैरा ओलंपिक संघ भिण्ड के अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आलोक दैपुरिया, जन अभियान परिषद से शिवप्रताप सिंह भदौरिया और सभी संगठन के पदाधिकारी खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।