किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

भिण्ड, 19 सितम्बर। खाद व किसानों की अन्य समस्या एवं जिले में व्यापत समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं साथ संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित के प्रत्येक मोर्चे पर असफल रही है। भाजपा साम-दाम-दण्ड भेद नीति से सत्ता में बने रहना चाहती है। कृषि प्रधान भारत देश के किसानो की गंभीर समस्याओ के निराकरण में कोई रुचि नहीं है, इसलिए किसान परेशान है। खाद लेने के लिए किसानों व महिलाओ को घण्टो लाइन में खड़े रहना पड़ता है, भाजपा सरकार किसानो पर लाठी बरसा कर अन्नदाताओं के साथ क्रूरता पूर्ण व्यवहार कर रही है। किसानों के विरुद्ध 3 काले कानून लाने का असफल प्रयास करने से भाजपा का चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा सरकार किसानो के संवैधानिक अधिकार भी छीन रही है।
ज्ञापन सौंपने में जिला संगठन प्रभारी व पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा, गोहद विधायक केशव देसाई, जिला सह प्रभारी संजय सिंह राठौर, पूर्व विधायक सोपत जाटव, प्रदेश सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, सह प्रदेश सचिव मनोज दैपुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, पूर्व प्रत्याशी मेहंगाव राहुल सिंह भदौरिया, संगठन मंत्री इरशाद अहमद, उपाध्यक्ष महेश जाटव, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, महिला जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया, ब्रजेन्द्र सिंह राजावत कल्लू, सोशल मीडिया अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भदौरिया, बाबा भगवान दास सेंथिया, पूर्व प्रवक्ता अरविन्द सिंह यादव, महिला सेवादल जिलाध्यक्ष स्मिता शर्मा, कृष्णगोपाल चौरसिया, प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लायक सिंह गुर्जर, सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, लहार ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, गोहद ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर, बलराम जाटव, देवेन्द्र सिंह भारौली, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, देवीसिंह तोमर, गोपाल मिश्रा, दीपू दुबे, चतुर सिंह नरवरिया, विवेक पचौरी, मानवेन्द्र सिंह मोंटी, प्रदीप सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह नरवरिया एडवोकेट, भागीरथ कुशवाहा, श्रीकृष्ण नरवरिया, राजेन्द्र सिंह यादव, सूरज पाल सिंह, संजीव करैया, केदार कौशल, विजय सिंह कुशवाह, राजीव कौशिक, राहुल सिंह कुशवाह, रामहरि शर्मा, जगत सिंह यादव, महेश्वरी जाटव, कृष्णा सक्सेना, विजय बरैया, अतुल यादव, नईम पठान, शिवेन्द्र सिंह, बच्चन बघेल, दिनेश शर्मा, रमा वाल्मीकि, नमेश तोमर, महावीर जाटव, महेश चौरसिया, जोगेन्द्र तोमर, हसीन खान, सुंदर सिंह यादव, बालकृष्ण माहौर, रणवीर सिंह गुर्जर, लालबहादुर, अंगद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।