अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं : आर्य

– राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य शासकीय महाविद्यालय मौ में किया पौधारोपण

भिण्ड, 19 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य गोहद विधानसभा के शा. महाविद्यालय मौ ‘एक पेड़ मां के नामÓ पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण कर संवाद किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने विद्यार्थी से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने विचारों के साथ छात्र-छात्राओं को नई प्रेरणा दी है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सेवा और समर्पण के संकल्प को लेकर पार्टी का कार्यकर्ता समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंच कर सेवा भाव का कार्य करता है यह हमारे कार्यकर्ता की मुख्य पहचान है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत महाअभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया, यह सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है, इसमें हम सब अपने हर गली और मोहल्ले को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखते हुए प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करेंगे। जब हम स्वच्छ बनेंगे तब दूसरों को स्वच्छता की ओर प्रेरित करेंगे।
शोकाकुल परिवारों के बीच भी पहुंचे
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने क्षेत्र के विभिन्न शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर शोक व्यक्त कर ढाढस बधाया।