भिण्ड, 25 अगस्त। शहर के शिवाजी नगर वार्ड क्र.नौ भिण्ड निवासी ठेकेदार कन्हई सिंह ग्राम नुन्हाटा की धर्मपत्नी एवं अमित प्रताप सिंह राजावत, नरेन्द्र प्रताप सिंह नीरू, रूपेन्द्र सिंह सोनू, भूपेन्द्र सिंह मोनू, करन सिंह एवं नगर पालिका भिण्ड में नेता प्रतिपक्ष हरी-राहुल सिंह की माताजी सूर्यमुखी देवी का शनिवार को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। मुखाग्नि पति कन्हई सिंह राजावत ने दी। वे अपने पीछे 6 पुत्र एवं 6 पुत्रियों को छोड गई हैं।
उनकी शव यात्रा में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सुनील सिंह भदौरिया तथा जिले के राजनेता एवं जनप्रतिनिधि, समाजसेवी ने उपस्थित रहे। साथ ही जानकारी मिलने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्वमंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व सासद डॉ. रामलखन सिंह एवं पूर्व विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने शोक व्यक्त किया है।