ऊर्जा मंत्री तोमर ने पूर्व सांसद नारायण कृष्ण शेजवलकर की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

– पूर्व सांसद की स्मृति में सिरोल स्थित आनंद पर्वत पर किया पौधरोपण

ग्वालियर, 23 अगस्त। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व सांसद स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 25वी पुण्यतिथि के अवसर पर आनंद पर्वत पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि स्व. शेजवलकर ने ग्वालियर की सर्वांगीर्ण प्रगति के लिए जीवन भर प्रयास किया। ग्वालियर के विकास और आत्मनिर्भर ग्वालियर के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित किया। इस मौके पर पूर्वमंत्री मायासिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, कलेक्टर रुचिका चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्षदगण एवं बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर में सिटी फोरेस्ट के रूप में प्रशासन द्वारा हरि पर्वत और आनंद पर्वत को हरा-भरा करने का जो कार्य किया जा रहा है वह एक अनुकरणीय पहल है। समाज के सभी वर्गों को अधिक से अधिक संख्या में आकर यहां पर पौधारोपण करना चाहिए। इस मौके पर जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित नागरिकों ने बडी संख्या में पौधारोपण भी किया। वहीं ग्वालियर के नगर निगम मुख्यालय परिसर में स्थापित पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गाय। इस मौके पर पूर्वमंत्री मायासिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।