निगम से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को महापौर ने दी विदाई

ग्वालियर, 30 मई। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि आज निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारी स्वस्थ्य रहें, जिस प्रकार निगम की सेवा पूरे मन से की है उसी प्रकार अब पूरे मन से परिवार को समय देना। सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पंहुचाई गई। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव बृजेश श्रीवास्तव ने किया।
जलविहार स्थित सभाभवन में आयोजित सेवानिवृत कर्मचारियों के विदाई समारोह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में जगदीश राय संपत्तिकर, जयसिंह राजपूत फायर बिग्रेड एवं राजू झा पार्क आदि शामिल हैं। विदाई समारोह में निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने सभी सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को आगामी भविष्य की शुभकामनाएं दीं।