ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी पर भडकी परशुराम सेना, फिल्म निर्माता कश्यप का फूंका पुतला

-सिटी कोतवाली जाकर आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

भिण्ड, 20 अप्रैल। बॉलीवुड के फिल्म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मणों पर की गई अभद्र टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त हो गया है, देशभर में ब्राह्मण समाज द्वारा अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसी को लेकर परशुराम सेना जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा के नेतृत्व में अनुराग कश्यप का परेड चौराहे पर पुतला दहन किया। साथ ही सिटी कोतवाली में ज्ञापन देकर कठोर कार्रवाई की माँग की है। दरअसल फिल्म निर्माता कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर सोशल मीडिया पर बेहद अपमानजनक टिप्पणी की है जिसे लेकर ब्राह्मण समाज में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।


परशुराम सेना जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनूने कहा कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज पर जो अभद्र टिप्पणी की है उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही अनुराग कश्यप की फिल्मों को चंबल अंचल में चलने देंगे। यदि अनुराग कश्यप की फिल्मों पर प्रदेश में वैन नहीं किया गया तो हम आंदोलन करेंगे और कश्यप का पुरजोर विरोध करेंगे। इस अवसर दीपक चौधरी, हिमांशु शर्मा, राजीव बरुआ, सूरज बरुआ, अरविंद दतावली, बंटी पुरोहित, अतुल पाठक, बबलू शर्मा, सौरव बौहरे, संतोष त्रिपाठी, मुकेश, विनोद दूरवार, विशु पावई, भूरे दीक्षित, गिरिराज पाण्डेय (राज), आशू टीकरी, आशुतोष शर्मा, छोटू दुबे, ब्रजेश कांकर, छोटू पटेल, छोटू दुबे, शुभम पचौरी, आशीष खरिका, विक्रम उपाध्याय, नमो जोशी, अन्नू बौहरे आदि ने विरोध प्रदर्शन किया।