भिण्ड, 20 अप्रैल। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद भिण्ड ने शहर कोतवाली परिसर, कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर एवं 17 बटालियन के सामने वृक्षों पर पक्षियों के लिए पानी रखने हेतु सकोरे बांधे। परिषद के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी ने मिलकर अलग-अलग स्थान पर 11 सकोरे लटकाए तथा 51 सकोरे बांधने का लक्ष्य भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद द्वारा लिया गया।
भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद के शाखा अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा कहा कि प्रत्येक जीव में भगवान का निवास है तथा गर्मियों में पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कर भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद 51 सकोरे बंधेगी। वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रवण पाठक ने कहा कि विवेकानंद शाखा द्वारा किया जा रहा सकोरे बांधने का कार्य पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में शाखा विवेकानंद के संरक्षक एवं प्रांतीय अधिकारी दिलीप सिंह कुशवाह, शाखा सचिव सौरव बोहरे, गजेंद्र शर्मा, धर्मवीर सिंह भदौरिया, शैलेन्द्र ओझा मातृशक्ति में उमा शर्मा, राजेश समाधिया, सत्येन्द्र गुप्ता, मारकण्डे शर्मा, विक्रम उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, कमलेश शर्मा, सुरेन्द्र तिवारी, शशिकांत शर्मा, प्रांजल शर्मा ने सहभागिता की।