पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत औषधीय गुणों से युक्त पर्यावरण नर्सरी देखकर प्राप्त की जानकारी

रायसेन, 17 अप्रैल। पर्यावरण संरक्षण जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत औषधीय गुणों से युक्त पर्यावरण नर्सरी देखकर जानकारी प्राप्त की।
उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक एवं पर्यावरण विद ओमप्रकाश ने सर्व हितकारी विद्या मन्दिर सेक्टर 71 मोहाली (पंजाब) चंडीगढ में विविध प्रकार के पौधारोपण कर नर्सरी दिखाई। इसमें 113 प्रकार के औषधीय गुणों से युक्त पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल पौधारोपण कर उनका उचित संरक्षण किया जा रहा है। इस नर्सरी में आयुर्वेदिक उपचार के लिए औषधि का निर्माण किया जा रहा है। नर्सरी का अवलोकन करते समय उन्होंने विभिन्न प्रकार के पौधारोपण की विस्तार से जानकारी दी और उनके गुणों की चर्चा की। इस अवसर पर विद्या भारती के क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक ओपी सिंह, मध्य भारत प्रांत के प्रांत पर्यावरण संयोजक राजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं युवा पर्यावरण मित्र और सामाजिक कार्यकर्ता गीतांजलि शर्मा विद्यालय परिवार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।