राष्ट्रपति के साथ पुर्तगाल और स्लोवाकिया जाएंगी सांसद संध्या राय

भिण्ड, 06 अप्रैल। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी सात से 11 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया में अध्ययन दौरे के लिए प्रस्थान करेंगी। जिससे दो देशों के बीच वैश्विक संबंधों को मजबूती मिलेगी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढावा मिलेगा।
भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय ने बताया कि राष्ट्रपति ने अध्ययन दौरे के लिए मुझे अपने साथ ले जाने हेतु आमंत्रित किया है। पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजनयिक यात्रा का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। आगामी 7 अप्रैल को मैं यात्रा पर जा रही हूं। इस उपलब्धि के लिए मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।