बरथरा तालाब के किनारे मिला महिला का शव

भिण्ड, 05 अप्रैल। दबोह थाना अंतर्गत ग्राम बरथरा के तालाब किनारे पर एक महिला का शव पडा मिला है।
जानकारी सूचनाकर्ता जनक सिंह परिहार पुत्र कालीचरण निवासी बरथरा ने दबोह पुलिस को मोबाईल पर सूचना दी की गांव के तालाब के पास रामसिंह के खेत पर एक महिला मृत अवस्था मे पडी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मृतिका की पहचान राजकुमारी पत्नी अखलेश महौर उम्र 40 साल निवासी ग्राम बरथरा के रूप हुई। जिसके गले में साडी के बॉर्डर का फंदा लगा हुआ था तथा दूसरा बॉडर महिला के पीछे लकडी के खम्बे में फंसा हुआ था। पुलिस ने सूचनाकर्ता के आधार पर देहाती नालसी मर्ग धारा 194 बीएनएनएस कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए लहार स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। महिला की हत्या हुई या आत्महत्या है, यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।