भिण्ड, 18 मार्च। पत्रकारिता क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देने वाले अर्पित गुप्ता को हाल ही में अर्पित को ओरछा में भारतीय कलाकार मंच के तत्वावधान में आयोजित ओरछा राष्ट्रीय कला महोत्सव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इसी के साथ उन्हें भारतीय कलाकार संघ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व कर्नाटक द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
भारतीय कलाकार मंच का यह कार्यक्रम राम नगरी ओरछा के होटल गोमती पैलेस में संपन्न हुआ। जिसके शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पृथ्वीपुर के पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव व पूर्व विधायक भाण्डेर घनश्याम पिरोनिया मौजूद रहे। अर्पित को उक्त अवार्ड भारतीय कलाकार मंच के राष्ट्रीय संयोजक अंकुर पेंटर, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राकेश जेर पेंटर, राष्ट्रीय अध्यक्ष एन कुमार कन्नड फिल्म डायरेक्टर बेंगलोर द्वारा दिया गया। ज्ञात हो भगवान राम की नगरी ओरछा में यह कार्यक्रम तीन दिवस से चल रहा था। जिसमे देश दुनिया के कोने कोने से कलाकार पहुंचे थे। जिसमें सभी कलाकारों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। जिसमे कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उप्र, उत्तराखण्ड, मप्र के साथ-साथ अन्य सभी जगहों से कलाकार पहुंचे थे और अपनी कला का प्रदर्शन किया था।
अर्पित को पहले भी समाजसेवा, लेखक व पत्रिकारिता के क्षेत्र में कई अवार्ड मिल चुके हैं। जिसमे वर्ष 2018 में राजस्थान जयपुर में उन्हें साहित्यकार सम्मान वर्ष 2019 में हरियाणा जिले में साहित्यकार सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा भी उनको कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वह पुष्पांजली जनकल्याण फाउण्डेशन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष व पुष्पांजली टुडे समूह के उप संपादक भी हैं। भगवान राम की नगरी ओरछा में भारतीय कलाकार मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ओरछा कला महोत्सव 2025 अवार्ड से सम्मानित होने पर उन्हें भारतीय कलाकार मंच की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता शिवम यादव को इस कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए धन्यवाद प्रकट किया है।