-भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा का जन्मदिन मनाया
भिण्ड, 18 मार्च। भारतीय जनता पार्टी मण्डल आलमपुर की मंगलवार को गीता मैरिज गार्डन में बैठक संपन्न हुई। जिसमें एक सैकडा से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के दौरान लहार में 23 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लहार विधायक अम्बरीश शर्मा का जन्मदिन भी मनाया।
बैठक के दौरान सबसे पहले मंचासीन अतिथि विधायक अम्बरीश शर्मा के अनुज अवनीश शर्मा टिंकू, नवल किशोर मिश्रा, विनय झा, संजीव दीक्षित, अवधेश त्रिपाठी, संतोष पटेल, राजकुमार सिंह कौरव, रणवीर सिंह कौरव, सतीश उपाध्याय, दिनेश पाठक, अजीत दुबे, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज पटेल इत्यादि ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प मालाएं चढ़ाईं और कन्या पूजन किया। इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में मौजूद अतिथियों ने कहा कि लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू द्वारा 23 मार्च को वन खण्डेश्वर मन्दिर लहार में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिलेभर से पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, संगठन के पदाधिकारीगण एवं लहार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मण्डल से पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। आलमपुर मण्डल से भी पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर होली मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाएं। लहार विधायक अम्बरीश शर्मा का मंगलवार को जन्म दिवस होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान उनका जन्मदिन मनाकर दीर्घायु की कामना की है। कार्यक्रम के दौरान विधायक के अनुज अवनीश शर्मा ने पत्रकारों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव ने किया। बैठक में डॉ. संतोष गोस्वामी, रमेश अहिरवार, केशव किशोर दुवे, आनंद त्रिपाठी, रोहित मिश्रा, राजीव रायकवार पार्षद, राजेश पटेल, रामजीलाल रायकवार, महेन्द्र राठौर, संतोष झा ड्राइवर, अनूप दुवे, प्रदीप दीवौलिया, छोटू कुचिया, सत्यम खड्डर, सुधीर सोनी, अजीत कौरव, रामजीलाल कुशवाह, विक्रम राठौर, भूरे सविता, गोलू राठौर सहित एक सैकडा से अधिक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।