रंगपंचमी पर 19 मार्च को होगा फाग उत्सव, फूलों की खेली जाएगी होली

भिण्ड, 18 मार्च। होली महोत्सव के रंगपंचमी पर जिले के ग्राम ढोंचरा में होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का आयोजन 19 मार्च को किया जा रहे है। रंगपंचमी के फाग उत्सव पर गुलाल फूलों से होली खेली जाएगी एवं फाग के लोक गीतों का आयोजन किया जाएगा।
इस होली मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का आयोजन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेन्द्र टंटी राजावत द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन पर टंटी राजावत ने बताया कि रंगपंचमी पर फाग इसलिए मनाई जाती है। क्योंकि यह होली के बाद रंगों का उत्सव है, जहां लोग रंग खेलकर और फाग (पारंपरिक लोक गीत) गाकर खुशियां मनाते हैं। फाग, होली के दौरान गाए जाने वाले पारंपरिक लोक गीत हैं, जो सदियों से होली के उत्सव का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने बताया कि रंगपंचमी पर लोग गुलाल से होली खेलते हैं और फाग गाते हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि इस दिन वायुमण्डल अपने शुद्धतम रूप में होता है और रंगों की दैवीय चमक से भगवान प्रसन्न होते हैं।