भिण्ड, 11 मार्च। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ पदाधिकारियों की बैठक बमनपुरा, वरिष्ठ जिला सचिव राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व एवं ब्लॉक अध्यक्ष अटेर शिवकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर के मुख्य मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक गांव में बने शिव मन्दिर पर पूजा प्रार्थना कर पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर शुरू की गई।
राधेश्याम शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक दूसरे के बीच सामंजस्य बैठना होगा। सोशल मीडिया का उपयोग सिर्फ सार्थक चर्चाओं के लिए ही किया जाए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए धरातल पर कार्य किया जाए। जिस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा और जिलाध्यक्ष रमेश कटारे ने सहमति जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संघठन से जोडा जाए।
बैठक में शामिल युवा विपिन पाठक ने अपना सुझाव देते हुए कहा सामाजिक संगठन कार्य करने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहिए। साथ ही नियमानुसार पदाधिकारियों की नियुक्ति होना जरूरी है। सभी ने विचार करते हुए तुरंत निर्णय लिया कि पदाधिकारी नियुक्ति करते समय अच्छे कार्य करने वाले लोगों को संगठन से जोडा जाए। साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत हो, इसके लिए सदस्यता शुल्क निर्धारित कर कोषाध्यक्ष पर जमा कर सामाजिक कार्यों के लिए जमा धन का उपयोग किया जाए और इसका हिसाब-किताब भी पारदर्शी रखा जाए। बैठक में धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, रमेश कटारे, प्रमोद दुबे, रामशंकर गिरिराज पाण्डेय, रामकुमार पुरोहित, प्रदीप कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, कृष्णा पुरोहित, शिवकुमार पचौरी, कौशल किशोर शर्मा, राकेश बाबू शर्मा, संतोष भटेले, वीरेन्द्र कुमार श्रीधर, देवेन्द्र शर्मा, प्रदीप बरुआ, विनोद बरुआ, विपिन पाठक, विनोद पाठक, दयाशंकर कटारे, राजू भटेले, कुल्ली, श्रीकृष्ण सेंथिया, प्रेमशंकर शर्मा, गिर्राज शर्मा, सौरव शर्मा, दिलीप शर्मा, विनय कुमार चौधरी, सरोज चतुर्वेदी, कुशुभ शर्मा, भगवती देवी, सुनीता देवी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।