संत प्रखर बिज्ञानदेव जी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर आयोजित

भिण्ड, 28 अक्टूबर। सद्गुरू उत्तराधिकारी पूज्य संत प्रखर बिज्ञानदेव जी के जन्मोत्सव पर विहंगम योग आश्रम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद के बीएमओ डॉ. आलोक शर्मा एवं जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रहय बिधा विहंगम योग के गुरु भाई एवं बहनों द्वारा रक्तदान किया गया। गुरू बहनों की संख्या 18 तथा गुरु भाइयों की संख्या 13 रही। जिसमें बहनों ने रक्तदान किया। इसके अलावा सत्संग का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महेश सोनी, बीडी माहौर, रामनिवास सोनी, उत्तम सिंह, रामबिहारी माहौर, फूलसिंह कुशवाह, यशवंत कुशवाह, प्रेमनारायण सोनी, नंदकिशोर सोनी, राजेश बाथम, संतोष सोनी, सन्नी कुशवाहा, देवकीनंदन शर्मा, अमर सिंह नरवरिया, श्रीमती शांति सोनी, श्रीमती अनीता नामदेव, श्रीमती लता परिहार आदि उपस्थित थे।