घटयात्रा के साथ हुआ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव का शुभारंभ

भिण्ड, 01 फरवरी। भगवान महावीर स्वामी 24 जिनविम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ घटयात्रा के साथ किला गेट से मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज एवं मुनि विश्वशाम्य सागर महाराज के ससंग सानिध्य में प्रारंभ हुआ।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह साथ चल रहे थे। रथों में सवार भगवान एवं भगवान के माता-पिता सौधर्म इंद्र इंद्राणी एवं अन्य पात्र बैठे थे। बैंड बाजों की मधुर ध्वनि से श्रद्धालुगण जमकर भक्ति कर रहे थे। रंग-बिरंगे लिवास में महिला पुरुष बच्चे भगवान की जय घोष लगाते हुए चल रहे थे। जैसे ही घटयात्रा सदर बाजार पहुंची वैसे ही आचार्य सुबल सागर महाराज एवं मुनि विनय सागर महाराज ससंघ आए, तभी उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज ने आचार्यश्री का स्वागत करते हुए चरण वंदना की। घटयात्रा किला गेट से प्रारंभ होकर गोल मार्केट सदर बाजार परेड चौराहे इटावा रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल निराला रंग बिहार पहुंची। वहां प्रतिष्ठाचार्य डॉ. आशीष जैन ने विधि विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ध्वजारोहणकर्ता मीना राहुल जैन करहल एवं मंच उदघाटन महावीर प्रसाद पदमचंद कमलेश जैन एवं मंडप उदघाटन कर्ता नंदू, दीक्षा, सविता जैन एवं चित्र अनावरण दिनेश जैन, दीनू एवं दीप प्रज्वलन अमित नितेश ने किया।


इस अवसर पर आचार्य सुबल सागर महाराज ने कहा कि बरासो क्षेत्र विश्व के पटल पर आएगा क्योंकि वहां भगवान महावीर स्वामी का साक्षात समोशरण आया था। यह क्षेत्र भगवान महावीर स्वामी के उपदेश का क्षेत्र है जहां प्राणी मात्र ने कल्याण का मार्ग प्राप्त किया। विहसंत सागर महाराज ने कहा कि अतिशय क्षेत्र बरासों में पंचकल्याणक करने के पश्चात देशभर में पंचकल्याणक कराए, आज 50वां पंचकल्याणक है, जिनमें 50 प्रतिमाओं की शुद्धि कर सूर्य मंत्र दिया जाएगा, जो गजरथ महोत्सव के साथ धूमधाम के साथ संपन्न होगा।
कार्यक्रम के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपना उदबोधन दिया। इस अवसर पर जगदीश जैन राजेंद्र जैन बिल्लू, रतनलाल जैन, अगर चंद जैन, चक्रेश जैन, नरेश जैन, पवन जैन, विमल जैन, मनोज जैन पार्षद, शंकर जैन, दिनेश जैन, दीनू, संजीव जैन, अमित जैन, अशोक महामाया, उमेश शास्त्री, राजेंद्र जैन, रविंद्र जैन, अमित जैन, शालू जैन, बॉबी जैन, सुखानंद जैन, धीरज जैन, छोटू जैन, अक्षय जैन, सुनील शक्कर, अंकित जैन एवं समाज की बडी संख्या में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे
सायंकालीन सभा में हुआ नाटक मंचन एवं आरती
निराला रंग बिहार में एक फरवरी से प्रारंभ हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सायकालीन सभा में मुनिराज की दिव्या देशना माता-पिता की गोद भराई, महा आरती एवं गर्भ कल्याण की पूर्ण क्रियाएं इंद्रसभा, कुवेर द्वारा नगरी की रचना, रतन दृष्टि, तीर्थंकर माता की अष्ट कुमारी 56 कुमारी द्वारा सेवा एवं 16 स्वप्न राजा सिद्धार्थ के द्वारा स्वप्न फलादेश एवं आरती आदि का भव्य आयोजन किया गया।