भिण्ड, 16 अक्टूबर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा ने भिण्ड शहर निवासी भाजपा नेता सुनील वाल्मीकि को महासभा का प्रमुख राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। राष्ट्रीय सचिव बनने पर वाल्मीकि ने कहा कि महासभा द्वारा मुझे काफी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको मैं पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।
गरीबों के हमदर्द थे दशरथ सिंह
गोहद। विभिन्न राजनीतिक दलों में रहने के बावजूद दशरथ सिंह स्वयं अपनी पहचान थे। उन्होंने सदैव दुसरो के दुखों को अपना माना और न्याय दिलाया। जीवाजी विश्व विद्यालय के पूर्व कार्य परिषद सदस्य स्व. दशरथ सिह सिंह गुर्जर की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर गोहद शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर शैलेन्द्र, दशरथ सिंह, अमर सिंह जाटव, गोपाल पचौरी, पुष्पेन्द्र गुर्जर, अतर सिंह यादव, मनीष यादव, अभय यादव, आदित्य यादव, अमन बख्स, जीतेन्द्र गुप्ता, विजय मुदगल आदि उपस्थित थे।